हरिद्वार: भाजपा नेत्री किरन सिंह के आरोप के बाद जिलाध्यक्ष का बयान, कनखल में कहा- अनावश्यक बातों को उचित प्लेटफार्म पर उठाना चाहिए
भाजपा नेत्री किरन सिंह द्वारा भाजपा नेताओं पर आरोप के बाद जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने बयान दिया और कहा कि अनावश्यक बातों को उचित प्लेटफार्म पर उठाना चाहिए। बता दे एक दिन पहले किरन सिंह द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सीएम नहीं पहुंचे थे और किरन सिंह ने इसके लिए भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद हरिद्वार भाजपा की गुटबाजी निकलकर सामने आ गई है।