पंडारक: पंडारक के सहनौरा में घुसा गंगा का बाढ़ का पानी, घरों में पानी और सड़कों पर जलजमाव से पूरा गांव बेहाल
पंडारक प्रखंड के सहनौरा और गुलरिया टोला गांव में रविवार को गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। गांव की पीसीसी सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे ग्रामीणों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। कई घरों में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने दोपहर करीब 12 बजे बताया कि कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।