प्रतापगढ़: विक्रमपट्टी गांव के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बेटी के अपहरण की धमकी और गाली देने पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया
प्रतापगढ़ जनपद के विक्रम पट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 15 जून को दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गनईडीह गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट किया था। पूछने पर उसने भूल बस होने की बात स्वीकारी और डिलीट कर दिया। आरोप है कि दो दिन बाद पुनः इस तरह का पोस्ट उसने अपने व्हाट्सएप से किया था।