बड़गांव: प्रतापनगर पुलिस ने हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
प्रतापनगर थाना पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया डीजल और वारदात में प्रयुक्त दो कारें जब्त की गई हैं। शिकायतकर्ता राजकुमार गुजराती की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, आसूचना संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई की गई।