बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अंजुमन तालीमुल इस्लाम की काबिना का स्वागत किया गया, अंजुमन के आधिकारिक लोगो का विमोचन
कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार में रविवार को सेवा संस्थान द्वारा आयोजित "इब्तेदा" कार्यक्रम में अंजुमन तालीमुल इस्लाम की नवनिर्वाचित काबिना का स्वागत किया गया। इस मौके पर अंजुमन के नए आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अंजुमन सदर मुख्तार कुरैशी ने संस्था की भावी योजनाएं और जागरूकता अभियानों की रूपरेखा साझा की।