बड़गांव: उदयपुर: आबकारी ने नाथद्वारा खेमली में दबिश देकर पकड़ी 448 पेटी अवैध शराब, कीमत 10 लाख
उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देश पर चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत उदयपुर जिले में आबकारी विभाग की टीमों ने सवीना, नाथद्वारा और खेमली क्षेत्रों में सघन चैकिंग और नाकाबंदी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। सवीना: रिहायशी मकान से 300 पेटी विदेशी शराब बरामद, अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये। फरार अभियुक्त मोहसिन मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज