बड़गांव: जिले में भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु चलाया गया अभियान, बाल भिक्षुकों के परिजनों को किया गया पाबंद
उदयपुर, 14 जुलाई। पर्यटन नगरी उदयपुर में जहां देश-विदेश से सैलानियों का निरंतर आगमन हो रहा है, वहीं शहर में बाल भिक्षावृत्ति की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं पुलिस विभाग की मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने मिलकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं स्थलों पर समझाइश अभियान चलाया।