#अलीगढ़ में शर्मसार करने वाला मामला आया सामने,फीस के लिए मासूमों को मिली ऐसी सजा, स्कूल के कमरे में किया बंद, बाहर बैठा दिया कुत्ता, सहमे रहे तीनों बच्चे,अलीगढ़। जटारी स्थित एमडी जनता पब्लिक स्कूल में फीस बकाया होने पर तीन मासूम बच्चों को कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। नर्सरी और यूकेजी में पढ़ने वाले बच्चों को छुट्टी के बाद भी स्कूल में रोके रखने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि बच्चों को ऊपरी मंजिल के कमरे में बंद कर बाहर गेट पर कुत्ता बैठा दिया गया। बच्चों को लेने पहुंचे परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और चौकी में तहरीर दी गई। प्रधानाचार्य ने फीस के लिए फोन और मैसेज करने की बात कही। बाद में दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ।
#Aligarh #AligarhNews #BreakingNews #SchoolNews #ViralVideo #MDJantaPublicSchool #AligarhDailyNews #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Nov 27, 2026