अलीगढ़ जवां दुःखद घटना
#AligarhNews
#Jawannews
#AligarhPolice
#UPPolice
#CrimeUpdate
थाना हरदुआगंज क्षेत्र में अनीता फार्म हाउस के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 25 और 26 नवंबर की मध्य रात्रि युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां 26 नवंबर को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक, मृतक 25 नवंबर को अपनी ईको गाड़ी से एक बारात लेकर जनपद एटा गया था। युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। साथ ही बुकिंग मालिक पर भी आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना हरदुआगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुकिंग मालिक से पूछताछ की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Koil, Aligarh | Nov 27, 2026