#अलीगढ़#जवां#दुःखदघटना
शव रखकर दो घंटे तक जाम, थाने का घेराव… अधिकारियों के आश्वासन के बाद हुआ देर रात्रि बॉबी का अंतिम संस्कार
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में बॉबी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला।
मृतक का शव रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया गया और थाने का घेराव कर मामले में निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया और आश्वासन दिया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद रात करीब 11 बजे मृतक बॉबी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बॉबी अपने पीछे दो मासूम बच्चों, पत्नी और मां को रोता-बिलखता छोड़ गए है। वह दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। बॉबी की मौत से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
#Aligarhnews
#Jawannews
Koil, Aligarh | Nov 27, 2026