Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
instantnewswithmamta
Koil, Aligarh
| Nov 26, 2026
MORE NEWS
Koil, Aligarh | Nov 26, 2026
Koil, Aligarh | Nov 26, 2026
Koil, Aligarh | Nov 26, 2026
#अलीगढ़ #संविधान दिवस *संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से विद्यार्थियों ने लिया लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प* *संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों, आदर्शों और राष्ट्रीय एकता का आधार* *-जिला जज, पंकज कुमार अग्रवाल* *विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, न्यायिक अधिकारियों ने रंगोली का किया अवलोकन, साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी* संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को नौरंगीलाल इंटर कॉलेज परिसर में संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल ने बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। विद्यार्थियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके अनुरूप आचरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का मजबूत आधार है। संविधान प्रत्येक नागरिक को अधिकार प्रदान करने के साथ ही उसके प्रति कुछ महत्वपूर्ण दायित्व भी निर्धारित करता है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श केवल प्रस्तावना तक सीमित न रहें, बल्कि हमारे दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को समझें, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनें। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्वान न्यायिक अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में तैयार की गई आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता एवं प्रयासों की सराहना की। इसके उपरांत न्यायिक अधिकारियों ने जागरूकता के संदेश के साथ आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने संविधान के प्रति सम्मान और नागरिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। साक्षी गर्ग सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Koil, Aligarh | Nov 26, 2026
#अलीगढ़#जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे कर्तव्यों, आदर्शों और राष्ट्रीय एकता का आधार* *-जिला जज, पंकज कुमार अग्रवाल* #AligarhNews #ConstitutionDay2026 #UPnews
Koil, Aligarh | Nov 26, 2026
#अलीगढ़ थाना रोरावर पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर 12 #बांग्लादेशी मूल के लोगो को गिरफ्तार किया गया है । इनके द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि ये बांग्लादेश के बादीपुर जिले के रहने वाले है । जो अवैध रूप से भारत के क्षेत्र में घुस गए थे और यहाँ पर कोतवाली क्षेत्र के हड्डी गोदाम क्षेत्र में निवास कर रहे थे । इनके पास से इंडियन लोकल एड्रेस के (कोतवाली क्षेत्र के एड्रेस के) आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक अकाउण्ट, ईपीएफओ कार्ड व अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए है । इनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुए है जिसमें इनके बांग्लादेश के परिजनों के साथ फोन और मैसेज के साक्ष्य भी बरामद हुए है । इनके विरुद्ध बीएनएस व आवर्जन एवं विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना रोरावर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है । सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा सभी दस्तावेजों की गहनता से जाँच की जा रही है । #AligarhPolicenews #UPPolicenews #GoodWorkAligarhPolice
Koil, Aligarh | Nov 26, 2026
#अलीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 12 #बांग्लादेशियों को किया गिरफ़्तार, 2 महिलाएं, 4 नाबालिगों समेत 12 बांग्लादेशी किये गए गिरफ़्तार, अवैध रूप से बनाये गए आधार, वोटर, कई मोबाइल सिम भी बरामद, अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके से पकड़े गए सभी अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी., #एसपी सिटी आदित्य बंसल ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Nov 26, 2026
#अलीगढ़ में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, दो महिलाएं और चार नाबालिग शामिल; फर्जी भारतीय दस्तावेज भी बरामद,अलीगढ़। अलीगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मूल के 12 लोगों को रोरावर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में दो महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी बांग्लादेश के निवासी हैं और अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर हड्डी गोदाम इलाके में रह रहे थे। इनके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक संबंधी दस्तावेज, ईपीएफओ कार्ड और मोबाइल सिम बरामद हुए हैं। जांच में मोबाइल से बांग्लादेश में रह रहे परिजनों से बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। नगर अधीक्षक आदित्य बंसल ने बताया कि बरामद दस्तावेजों की जांच सहित सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। #Aligarh #BangladeshiCitizens #AligarhPolice #RoarawarPolice #IllegalImmigrants #UPPolice #BreakingNews #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Nov 25, 2026