गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में जनता दरबार का आयोजन किया
उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को 12 बजे डीसी ऑफिस में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।