गिरिडीह: शास्त्री नगर चित्रगुप्त महापरिवार ने चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा का उसरी नदी में धूमधाम से किया विसर्जन
शास्त्री नगर चित्रगुप्त महापरिवार के द्वारा धूमधाम के साथ चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार शाम 5 बजे शास्त्री नगर उसरी नदी में किया गया. मौके पर भारी संख्या में चित्रांश मौजूद थे। बताया गया कि हर साल की भाती इस साल भी कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा शास्त्री नगर में खूब धूमधाम से की गई।