गिरिडीह: आस्था के पर्व छठ पर टावर चौक, मकतपुर, बड़ा चौक व हुट्टी बाज़ार में पूजा सामग्री की जमकर बिक्री
आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ को लेकर टावर चौक, मकतपुर, बड़ा चौक, हुट्टी बाजार और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दिन भर बांस से बने सूप, डाला और पूजा सामग्री की बिक्री खूब हुई। ग्रामीण इलाकों से आए कारीगरों ने अपने-अपने अस्थायी दुकानें सजा ली हैं, जहां तरह-तरह की आकर्षक बांस निर्मित सामग्री देखी जा सकती है।