गिरिडीह: नवजीवन नर्सिंग होम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित
नवजीवन नर्सिंग होम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुक्रवार को 12 बजे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन 9 बच्चियों को वैक्सीन का दूसरा डोज़ तथा 5 बच्चियों को पहला डोज़ लगाया गया, जिन्हें पहले चरण में चयनित किया गया था।इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा यह प्रोजेक्ट किया गया।