गिरिडीह: बरमसिया के पास शिव शक्ति घाट पर छठ पूजा की व्यापक तैयारी, साफ़-सफाई को दिया अंतिम रूप
शहर के बरमसिया के समीप शिव शक्ति घाट में छठ को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। शुक्रवार शाम 5 बजे तक साफ सफाई को अंतिम रूप दिया गया।महापर्व छठ को लेकर गिरिडीह शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निर्देश के बाद नगर निगम रेस हो गया है।जेसीबी मशीनों की मदद से घाटों की मिट्टी हटाई जा रही है।