छात्रों के भविष्य का सवाल… मनमोहन कप्रवान ने उठाई आवाज!!!
राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की व्यवस्थाओं को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन कप्रवान मुखर-
राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में छात्र-छात्राओं की समस्याओं और कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन कप्रवान ने नाराजगी जताई।
उन्होंने प्राचार्य से लंबी वार्ता कर छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कॉलेज में व्याप्त समस्याओं का जल्द समाधान कर छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की मांग की।
मनमोहन कप्रवान ने दो टूक कहा—
“छात्र हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए NSUI लगातार आवाज उठाती रहेगी।”
छात्रों की आवाज बुलंद…
हक की लड़ाई जारी रहेगी!
#Rudraprayag #NSUI #ManmohanKaprwan #StudentVoice #CollegeNews #PahadSandesh #UttarakhandNews #StudentsRights #RudraprayagNews