चुनावी साल है साहब… 5 साल से छिपे नेता अब बाहर निकलने लगे हैं! 😄
चुनावी मौसम नजदीक आते ही अब नेताओं का जनता के बीच पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में नेता जी उफनते गदेरे को जान जोखिम में डालकर पार करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि वे क्षेत्र की समस्याओं और जनता का हाल जानने के लिए मौके पर पहुंचे थे।
अब सवाल यह है कि उफनते गदेरे को पार करने की यह जद्दोजहद सिर्फ वोटों के लिए है या वाकई जनता की समस्याओं को करीब से समझने और उनके समाधान की दिल से कोशिश?
चुनाव तो आते-जाते रहेंगे…
लेकिन जनता को चाहिए सिर्फ चुनावी दौरे नहीं, बल्कि पांचों साल साथ खड़े रहने वाले जनप्रतिनिधि।
आप क्या सोचते हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।👇