हज़ारीबाग: समाहरणालय सभागार से निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत, उपायुक्त ने दिलाई शपथ
हजारीबाग में 10 से 26 जून तक चलने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान की शुरुआत समाहरणालय सभागार से हुई। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और तीन जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने नशे को शरीर, भविष्य और समाज के लिए घातक बताया और सभी से सहयोग की अपील की।