हज़ारीबाग: हजारीबाग में 10 से 26 जून तक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलेगा
हजारीबाग में 10 से 26 जून तक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलेगा। रांची से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। हजारीबाग में नुक्कड़ नाटक, फ्लैक्स-बैनर, शपथ, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। उपायुक्त ने जनभागीदारी की अपील की और इसे नशामुक्ति की दिशा में अहम पहल बताया।