हज़ारीबाग: उपायुक्त को जनता दरबार में मिले दो दर्जन आवेदन, समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
हजारीबाग समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह को लगभग दो दर्जन आवेदन प्राप्त हुए। भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, एलपीसी, पीडीएस, बैट्री साइकिल व नौकरी से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। उपायुक्त ने शीघ्र व निष्पक्ष कार्रवाई हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।