प्रतापगढ़: सीओ सिटी ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया, बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैश द्वारा शुक्रवार को सुबह 10 बजे साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन्स प्रतापगढ़ में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अपनी तैयारी और कुशलता का प्रदर्शन किया। साथ ही, ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।