प्रतापगढ़: जीएसटी की वेबसाइट 12 घंटे के लिए बंद, व्यापारियों और अधिवक्ताओं को हो रही परेशानी
जीएसटी की वेबसाइट 12 घंटे के लिए बंद होने से व्यापारियों और अधिवक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप शुक्ला ने शुक्रवार सुबह 11 बजे बताया की मेंटीनेंस की वजह से साइट्स को बंद किया गया है। जिसकीं वजह से व्यापारियों को अपने रिटर्न फाइल करने में दिक्कत आ रही है और वह अपने जीएसटी संबंधी कार्यों को पूरा नही कर पा रहे हैं।