बुढ़ार: धनपुरी पुलिस ने कोयले के अवैध परिवहन में एक ट्रक जब्त किया, अभिरक्षा में रखा
बुढार तहसील के रूंगटा चौराहा के पास खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान कोयला परिवहन करते एक ट्रक को पकड़ा। चालक मौके पर परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन को जब्त कर धनपुरी थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।जानकारी 5 बजे