सवायजपुर: अरवल पुलिस ने बागपुरवा तिराहे से शोहदे को किया गिरफ्तार, महिलाओं और बालिकाओं पर कर रहा था छींटाकशी
अरवल थाना पुलिस ने क्षेत्र के बागपुरवा तिराहे से एक शोहदे को गिरफ्तार किया। शोहदा वहां से गुजरने वाली महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गाकर छींटाकशी कर रहा था। पुलिस ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।