सवायजपुर: पाली पुलिस ने पकड़ी अवैध हथियार फैक्ट्री, हथियारों का जखीरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अवैध शस्त्रों के निर्माण एवं प्रयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस ने पाली क्षेत्र में अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी है। जहां से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस के अलावा हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।