सवायजपुर: रुपापुर चीनी मिल गेट पर तमंचे की बट से पिटाई कर ट्रैक्टर-ट्राली लूट ले गए बदमाश, पीड़ित ने पाली थाने में दी तहरीर
रुपापुर चीनी मिल में गन्ने की तौल होने के बाद चाचा-भतीजे और भांजा सुबह होने के इंतज़ार में ट्राली में ही सो गए। उसी दौरान पहुंचे बदमाशों ने तमंचें की बट से पहले तो उन तीनों की पिटाई करते हुए मोबाइल और रुपए छीन कर उन्हें ट्राली से नीचे फेंक दिया। उसके बाद बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली लूट कर भाग निकले। पीड़ित ने पाली थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।