हरपालपुर थाना क्षेत्र के करकचमऊ गांव में वरीक्षा कार्यक्रम में आई एक स्कार्पियो कार ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। आनन-फानन में परिजन बच्ची को सीएचसी हरपालपुर ले जाये, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।