सवायजपुर: कहरई नकटौरा में प्रेम प्रसंग में हुई किशोर की हत्या के मामले के मुख्य अभियुक्त को पाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पाली थाना पुलिस ने क्षेत्र के कहरई नकटौरा गांव में प्रेम प्रसंग में हुई किशोर की हत्या के मामले में शुक्रवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मृतक किशोर के पिता ने बीती 26 मार्च को मामले में चार नामजद के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने कहा है कि मामले के अन्य अभियुक्तों की भी तलाश की जा रही है।