सवायजपुर: धौरेलिया गांव में दबंगों ने दम्पति के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज, वीडियो हुआ वायरल
पाली थाना क्षेत्र के धौरेलिया गांव में दबंगों ने एक व्यक्ति को जमीन में गिराकर बेतहाशा मारापीटा। बचाने आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।