चकरनगर: नींबू के पेड़ के नीचे बैठे युवक पर गिरा सांप, दायें हाथ में मारा डंक, युवक तीसरी बार सर्पदंश का शिकार
क्षेत्र के ग्राम ढकरा में बुधवार दोपहर 3 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब नींबू के पेड़ के नीचे बैठे एक युवक के ऊपर अचानक सांप गिर पड़ा और उसने युवक के दायिने हाथ में डंक मार दिया। सर्पदंश के बाद घबराए युवक ने तत्काल अपने दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। दोस्त बिना समय गंवाए बाइक से युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया।