भीलवाड़ा: जवाहर नगर में पत्नी को लेने गए दामाद से ससुर ने की मारपीट, दामाद घायल होकर जिला चिकित्सालय में भर्ती
जवाहर नगर निवासी युवक का पास ही में ससुराल भी है शनिवार को जब पत्नी कार्य कर घर नहीं लौटी तो उसने फोन पर बात करते हुए अपने पिता के घर जाना बताया तथा वही आने को कहा इस पर युवक अपनी पत्नी को लेने अपने ससुराल पहुंचा जहां कुछ ही देर बाद इसी बात को लेकर ससुर और दामाद में विवाद हो गया जिस पर ससुर ने आवेश में आकर अपने दामाद के साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया |