भीलवाड़ा: आमलियों की बारी में नलों में दूषित पानी की आपूर्ति से मोहल्लेवासी परेशान, शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई
आमलियों की बारी इलाके के निवासियों के लिए पिछले चार दिन किसी सजा से कम नहीं रहे हैं। यहां के लोगों को नलों से मिल रहा है मटमैला, बदबूदार और झाग से भरा पानी, जिसे देखकर ही मन में घिन आती है। इस दूषित पानी की वजह से पूरा मोहल्ला परेशानी में है और लोगों को पीने के पानी के लिए भी मोहताज होना पड़ रहा है।