भीलवाड़ा: शंभूगढ़ में रोड पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
शंभूगढ़ में शनिवार शाम करीब 7 बजे रोड पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में एक बाईक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।हादसे में बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है