भीलवाड़ा: सरस डेयरी के समीप चलती बाइक में कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर गिरी, गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
सांगानेर निवासी महिला शनिवार को किसी सामाजिक कार्य से रायला की ओर गई हुई थी वापस रायला से अपने घर रात 8:00 सांगानेर की ओर लौट रही थी इसी दौरान सरस डेयरी के समीप बाइक में महिला के कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गई,जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, महिला को गंभीर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|