घाटीगांव: मोहना-घाटीगांव में पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की, 92 क्वार्टर और 55 लीटर कच्ची शराब जब्त
ग्वालियर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता नजर आया। मोहना और घाटीगांव थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में देशी और हाथ भट्टी की शराब जब्त की। कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने मंगलवार सुबह 10 बजे दी।