प्रतापगढ़: दूध देकर लौट रहे किशोर को टक्कर मारकर धरौली नहर पुलिया के पास पेड़ से टकराई बोलेरो, एक की मौत व 11 घायल
भैंसना गांव से एक बोलेरो पर सवार होकर एक दर्जन लोग ढकवा बाजार के समीप चंदा थाना क्षेत्र के सोनावा गांव में आयोजित तेरही भोज में शामिल होने गए थे। जहां से शामिल होकर बोलेरो से वापस लौटते समय धरौली गांव में दूध देकर लौट रहे अमन यादव उम्र 16 वर्ष पुत्र मातादिन बोलेरो से टक्कर हो गई। इस घटना में 10 वर्षीय प्रज्ञा वर्मा की मौत हो गई कल 11 लोग घायल हुई है।