बड़ौत: दोघट के जंगल में जामुन के पेड़ से लटका मिला ITI छात्र का शव, आत्महत्या की आशंका, जेब से मिला सुसाइड नोट
Baraut, Bagpat | Apr 11, 2025 दोघट कस्बे में आईटीआई छात्र ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह दोघट कस्बे के जंगल में श्मशान घाट के पास किसान संतोष पाल के खेत पर जामुन के पेड़ से छात्र का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी राशिद के रूप में हुई है। घटना स्थल पर मृतक की साइकिल मिली। पेड़ से कुछ दूरी पर नाली में नींद की गोलियों के 2 खाली पेट व सल्फास की 2 सीसी भी मिली हैं।