कोडरमा: सदर अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति पर डॉक्टर रौनक महर्षि देंगे परामर्श: सिविल सर्जन
कोडरमा स्थित सदर अस्पताल में अब मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति से जुड़ी सेवाओं का लाभ लोगों को आसानी से मिल सकेगा। आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पताल प्रबंधन ने यह सुविधा शुरू की है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मरीजों को मनोरोग एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. रौनक महर्षि से निःशुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी