कोडरमा: विभागीय प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
कोडरमा में विभागीय प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने में कई पदाधिकारी शामिल रहे।