कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, आवास योजना एवं पंचायती राज की समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, जैसे मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शेड निर्माण, मुख्यमंत्री कूप संवर्धन योजना समेत की समीक्षा की।