पिपरई: पिपरई में खंडित हुई बालाजी महाराज की प्रतिमा, प्रयागराज के लिए किया गया प्रस्थान
पिपरई के रामलीला मैदान में श्री संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा खंडित होने से लोगों में गहरा आक्रोश और पीड़ा है। मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे शास्त्रसम्मत विधि-विधान और आचार्यों की उपस्थिति में चोला उतारने का अनुष्ठान संपन्न किया गया। इसके बाद बालाजी महाराज की प्रतिमा को श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में विसर्जन के लिए खाना किया गया।