अहमदाबाद से लौट रहे मजदूर की आनु फाटक के पास ट्रेन हादसे में मौत, ट्रैक पर छत विक्षत अवस्था के मिला शव
टूटे मोबाइल से हुई मृतक की पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
दमोह। कटनी-दमोह रेल मार्ग पर हिंडोरिया थाना क्षेत्र के आनू फाटक के पास मंगलवार रात एक युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। घटनास्थल पर मिले टूटे मोबाइल की मदद से मृतक की पहचान राहुल पिता विजय सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी अदरार, थाना रेपुरा, जिला पन्ना के रूप में हुई। वही आज बुधवार सुबह 10 बजे परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया गया।
घटना के सम्बन्ध में हिंडोरिया थाने में पदस्थ एएसआई रामकुमार ठाकुर ने बताया कि करैया स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान मोबाइल में सेव नंबरों से संपर्क कर मृतक की पहचान की गई। परिजनों ने बताया कि राहुल अहमदाबाद से मजदूरी कर गांव लौट रहा था लेकिन हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मार्ग कायम कर घटना के मुख्य कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Damoh, Damoh | Aug 6, 2026