अमरिया: अमरिया में रोजगार मेले का बड़ा मौका, 18 कंपनियां पहुंचीं, 415 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 20 को मिले नियुक्ति पत्र
अमरिया में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका सामने आया। दी ग्रेट आरपी मेमोरियल डिग्री कॉलेज अमरिया में रोजगार मेले में 18 निजी कंपनियां पहुंचीं, जहां 415 महिला-पुरुष युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। चयन प्रक्रिया के बाद मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र और भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने 20 युवाओं को बुधवार को नियुक्ति पत्र बांटे।