करछना: अरैल घाट पर नाविक संगठन व स्थानीय लोगों को NDRF की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण
आगामी 2025 महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज के अरैल घाट पर 11 NDRF वाराणसी टीम द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण के दौरान स्थानीय नाविक संगठन व आसपास के लोग मौजूद रहे, बताया गया कि आपदा की स्थितियों में स्थानीय ज्ञान और संसाधनों का उपयोग कर बहुमूल्य जीवन को बचाने में किस तरह से मदद किया जा सकता है,तथा आपदा की स्थिति में किस तरह बचाव करना है।