करछना: नैनी थाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचे पुलिस आयुक्त प्रयागराज फरियादियों की सुनी समस्या
शासन के मंसा के अनुरूप शनिवार को तहसील करछना के विभिन्न स्थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के मौके पर नैनी थाना पर पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा जनसुनवाई करने पहुंचे। क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस समाप्त होने के पश्चात थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।