मेहरमा की घटना के बाद रविवार को पोड़ैयाहाट में प्रशाशन ने सख्ती दिखाते हुए कड़ी निगरानी में तमाम जुलूस निकाले।बताते चलें कि मेहरमा प्रखंड के माल प्रताप पुर और दोगाछी में तजिए के दौरान आपस में ही भिड़ंत हो गई थी और जमकर रोड़े भी चलाए गए थे।समझा जाता है कि इस घटना के बाद सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कड़ी कर दी गई थी।