देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक, 11 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
सचिवालय मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता मे कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने उत्तराखंड की पहली योग नीति और कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज के लिए नई व्यवस्था को मंजूरी दी है।