देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन ग्राउंड में आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में "अहिल्या स्मृति मैराथन" एक विरासत-एक संकल्प कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खुद भी युवाओं के साथ मैराथन में दौड़कर सबका उत्साहवर्धन किया।