देहरादून: प्रेमनगर थाना पुलिस ने विधोली गेट के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, 1 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद
देहरादून की प्रेमनगर थाना पुलिस ने 1 किलो 60 ग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर अंकित, पुत्र बलराम बाजपेई को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री के "ड्रग फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड 2025" अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी चौकी विधोली गेट के पास मुखबिर की सूचना पर हुई।